Categories

February 17, 2026

दिल्ली-मुंबई में पीक पर है कोरोना? बंगाल ने कोविड प्रोटोकॉल को किया सख्त

Spread the love

 नई दिल्ली।

 भारत में बीते कुछ दिनों से कोरोने के दैनिक मामले दो लाख को पार कर रहे हैं। एक सप्ताह से यह लगातार एक लाख से अधिक है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की ताजा संख्या सोमवार को लगभग 1.8 लाख से बढ़कर शनिवार को लगभग 2.7 लाख हो गई।

महामारी की तीसरी लहर में अधिकांश रोगियों में हल्के लक्षण दिख रहे हैं। दूसरी लहर की तुलना में अस्पतालों में भीड़ कम है।  इस बीच विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जिस डेल्टा वैरिएंट के कारण विनाशकारी दूसरी लहर देश में आई थी, वह अभी भी मौजूद है।

इस सप्ताह महामारी में भारत कैसा दिख रहा है:
> दिल्ली और मुंबई भारत के दो ऐसे शहर हैं, जहां कोरोना के सबसे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। दोनों शहरों ने अपने कोविड ग्राफ को पूरी तरह से बदल दिया है। हालांकि अब मामलों में गिरावट भी देखने को मिल रही है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना का पीक शायद आ चुका है। आपको बता दें कि कल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने भी इसकी पुष्टि की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…