Categories

February 13, 2026

जिला खनिज जांच दल ने गौण खनिज का अवैध परिवहन करते 10 वाहन किए जब्त

Spread the love

जगदलपुर
कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल द्वारा जिले के दरभा एवं कोड़ेनार क्षेत्र में रात्रिकालीन औचक निरीक्षण दौरान 10 हाईवा वाहनों को गौण खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि सभी 10 हाईवा वाहनों में चूना पत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा शनिवार 19 जनवरी को की कार्रवाई में हाईवा क्रमांक सीजी 20 जे 1667, क्रमांक सीजी 20 जे 4777, क्रमांक सीजी 20 जे 6555, क्रमांक सीजी 17 केटी 2435, क्रमांक सीजी 18 एम 1451, क्रमांक सीजी 18 टी 0007, क्रमांक सीजी 08 एल 2251, क्रमांक सीजी 26 ई 5381, क्रमांक सीजी 17 केएल 8899 और क्रमांक सीजी 20 जे 6809 में चुना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। बिना वैध अभिवहन पास के गौण खनिजों का परिवहन करते हुए पाये जाने पर इन सभी वाहनों को खनिजों के साथ जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन मालिक विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही लिया गया है। उक्त कार्यवाही में खनिज जांच दल के श्री देवेन्द्र साहू, बालमुकुंद मिश्रा और खनिज विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…