Categories

September 9, 2026

EMI होगी सस्ती! RBI ने घटाई रेपो रेट, घर-गाड़ी के लोन पर मिलेगी राहत…

Spread the love

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले की घोषणा करते हुए बताया कि रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है. इसके साथ ही नई रेपो रेट 5.25% (Current Repo rate 2025) हो गई है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगी. RBI का मानना है कि यह कदम कर्ज को सस्ता बनाकर बाजार में मांग बढ़ाएगा और आर्थिक गतिविधियों को गति देगा.

रेपो रेट क्या होता है?

ब्याज दर है जिस पर रिजर्व बैंक देश के बैंकों को कर्ज प्रदान करता है. जब RBI रेपो रेट बढ़ा देता है, तो बैंकों को ऊंची ब्याज दर पर पैसा मिलता है, जिसके कारण वे अपने ग्राहकों को भी महंगे लोन देने लगते हैं. इसके विपरीत, जब रेपो रेट घटता है तो बैंकों को सस्ती दर पर कर्ज मिलता है और वे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन सहित सभी तरह के लोन की ब्याज दरें कम कर देते हैं. रेपो रेट कम होने पर EMI भी घट जाती है और कर्ज लेना थोड़ा आसान हो जाता है

RBI रेपो रेट कब और क्यों घटाता है?

जब अर्थव्यवस्था धीमी होती है, निवेश कम हो जाता है या महंगाई नियंत्रण में रहती है, तब RBI रेपो रेट में कटौती करता है (RBI reduced repo rate). इसका उद्देश्य बैंकों को सस्ते ब्याज पर लोन उपलब्ध कराना होता है, जिससे बैंक भी ग्राहकों को कम ब्याज पर लोन देना शुरू करते हैं. इसका असर यह होता है कि होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन जैसे कर्ज लेना आसान और सस्ता हो जाता है. लोग अधिक खर्च और निवेश करने लगते हैं, जिससे बाजार में मांग बढ़ती है और अर्थव्यवस्था को गति मिलती है.

RBI रेपो रेट कब और क्यों बढ़ाता है?

जब महंगाई बढ़ती है और बाजार में जरूरत से ज्यादा नकदी उपलब्ध होती है, तब RBI रेपो रेट बढ़ाता है. इसके कारण बैंकों को RBI से महंगे ब्याज पर पैसा मिलता है और वे ग्राहकों को भी महंगे लोन देना शुरू करते हैं. लोन महंगा होने से लोग कम खर्च और कम उधारी लेते हैं. परिणामस्वरूप बाजार में नकदी का प्रवाह कम हो जाता है और महंगाई पर नियंत्रण पाया जाता है.

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी… 45 दिन का झंझट खत्म, अब 25 दिन में मिल सकेगा दूसरा सिलिंडर…

पांच राज्यों में फरवरी-मार्च 2027 में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत…

राष्ट्रपति आज देशभर से 48 शिक्षकों को करेंगी सम्मानित, एसआरसीसी कॉलेज जा सकते हैं पीएम मोदी…

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: कलेक्ट्रेट के पांचों गेट सील, आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात…