Categories

March 13, 2026

94 की उम्र में भी है हवा का रुख बदलने की ताकत, प्रकाश सिंह बादल को पंजाब घुमाने की तैयारी में अकाली

Spread the love

 नई दिल्ली

पंजाब चुनाव वैसे तो कई मायने में महत्वपूर्ण है, लेकिन वयोवृद्ध अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल का इमोशनल दांव इस चुनाव को त्रिकोणीय बना सकता है। इस बात को ध्यान में रखकर शिरोमणि अकाली दल की तरफ से न सिर्फ बादल को उनकी परंपरागत लांबी सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की गई है बल्कि बुर्जुग नेता के जरिये जनता के नाम इमोशनल अपील कराने की भी तैयारी की जा रही है। चुनाव प्रचार जब पीक पर होगा तो बादल को राज्य में घुमाने की भी तैयारी है। यदि चुनाव आयोग जनसभाओं की मंजूरी देता है तो उनकी अनेक सभाएं भी कराई जा सकती हैं।

सूत्रों की मानें तो 94 की उम्र पार कर चुके बादल अभी भी चुनाव प्रचार बनाने की रणनीति में जुटे हैं। राज्य में चुनावी स्थिति को लेकर यह संदेश जा रहा है कि मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। लेकिन शिरोमणि अकाली दल खुद को कांग्रेस से सीधे मुकाबले में मान रहा है। बसपा से गठबंधन से उसे दलित वोट मिलने की उम्मीद है। शिअद चाहता है कि मतदान से पहले लोगों में जा रहा यह संदेश बदले जिसका जिम्मा बुजुर्ग बादल ने खुद संभाल लिया है। कोरोना महामारी के बावजूद वह अपने विधानसभा क्षेत्र लांबी में सक्रिय देखे गए हैं।

भटिंडा लोकसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाली इस सीट से बादल 1957 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। अपनी उम्र और अनुभव को आधार बनाते हुए वह जनता से यह अपील कर रहे हैं कि उनके दल को इस बार एक एक मौका दिया जाए। इसके लिए एक डिजिटल अभियान की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…