Categories

April 19, 2026

उप महानिरीक्षक हिंगणकर को पितृ शोक

Spread the love

ग्वालियर
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं ग्वालियर रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश हिंगणकर के पिता श्री त्र्यिंबक वामन हिंगणकर का शुक्रवार को ग्वालियर स्थित उनके शासकीय आवास परनिधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्री हिंगणकर लंबे समय से अपने पुत्र राजेश हिंगणकर के साथ ही रह रहे धे। वे पिछले कुछसमय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते रोज सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कल सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री हिंगणकर सिंचाई विभाग में अधीक्षण यंत्री के पद पर कार्यरत रहे और प्रभारी मुख्य अभियंता के तौर पर कार्य करते हुए रिटायर हुए थे। उन्होंने ग्वालियर में अंचल मेंभी अपनी सेवाएं दीं। कल दोपहर ही यहां ग्वालियर के मुरार स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंत्येष्टि में अंचल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, राजनेता, पत्रकारों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

बताना मुनासिब होगा कि डीआईजी राजेश हिंगणकर का हाल ही में भोपाल में उप पुलिस कमिश्नर के रूप में पदस्थ किया गया है, लेकिन वेवहां जा पते उससे पूर्व ही उनके पिता का निधन हो गया। बताया गया है कि अब 15 दिन बाद ही श्री हिंगणकर भोपाल उप पुलिस कमिश्नर का चार्ज ले पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…