Categories

February 17, 2026

ओरेगन में कॉन्सर्ट हॉल के बाहर हुई गोलीबारी, एक की हालात गंभीर, आरोपी अभी फरार

Spread the love

वाशिंगटन
अमेरिका में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के ओरेगन राज्य के यूजीन शहर में शुक्रवार रात एक कॉन्सर्ट हॉल के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी इसमें छह लोग घायल हो गए। जब गोलीबारी हुई उस समय संगीत कार्यक्रम चल रहा था।

आरोपी अभी गिरफ्त में नहीं
पुलिस ने यह जानकारी दी कि जिस व्यक्ति ने गोलीबारी की वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। गोलीबारी में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी लील बीन और जाय बैंग शो के दौरान हुई। पुलिस ने ट्वीट किया कि यूजीन शहर में स्थित वॉव हॉल में रात साढ़े नौ बजे गोलीबारी की सूचना मिली।

पुलिस प्रमुख क्रिस स्किनर ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी के कारण लोग इधर-उधर भाग रहे थे और वहां से बचने के लिए बाहर की निकलने का प्रयास कर रहे थे। आगे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। घायल लोगों में से एक की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि हमें लोगों को सहज महसूस कराना है ताकि हम बेहतर ढंग से समझ सकें कि क्या हुआ और संदिग्ध की पहचान हो। साथ ही बताया कि हमारे पास कुछ पॉइंट्स हैं एक आदमी जो हुडी पहने हुए है शूटिंग के ठीक बाद पश्चिम की ओर भागते देखा गया।

 पार्किंग में गोलियों की आवाज सुनी
कॉन्सर्ट हॉल के अंतरिम कार्यकारी निदेशक देब माहेर और बोर्ड के अध्यक्ष जासी गुएरेना ने गोलीबारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही बयान में कहा कि वर्तमान में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन हमने पिछली पार्किंग में गोलियों की आवाज सुनी। मकसद अभी तक ज्ञात नहीं हैं। हम जानते हैं कि कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन हमें नहीं पता कि उनकी चोटें कितनी गंभीर हैं, हम अनुमान नहीं लगाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…