Categories

April 19, 2026

आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई फायरिंग, युवती की गर्दन पर लगी गोली

Spread the love

भोपाल
शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर गोली चलाने का मामला सामने आया है. गोली युवती की गर्दन के पास लगी है. वहीं इस विवाद में दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं. वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

शाहजहांनाबाद इलाके की मल्टी बाजपेई नगर में अजय उर्फ चोटी की हत्या के बाद से दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता है. शनिवार देर रात एक बार फिर विवाद भड़क गया. पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाले अजय चोटी की दो साल पहले हत्या हो गई थी. इस मामले में गिरफ्तारियां होने के बाद कुछ लोगों की जमानत भी हो गई है.

अजय की हत्या के बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद रहता है. अजय की बहन ने इलाके में रहने वाले रूपेश पर गलत इशारे करने की शिकायत शाहजहांनाबाद पुलिस से की. युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था.

इसे लेकर रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. एक पक्ष के लोगों ने फायर कर दिया. फायरिंग में प्रीति चौधरी (27) को गर्दन के पास गोली लगी है. वहीं अभिषेक और यश भी घायल हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…