Categories

February 17, 2026

वनांचल क्षेत्र के गौठान अब ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में हो रहा विकसित : कलेक्टर

Spread the love

राजनांदगांव
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शासन की महत्वकांक्षी योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगातार निरीक्षण कर रहें हंै। वनांचल क्षेत्र के गौठान अब ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित हो रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर के ग्राम उरजे गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए और उनके आजीविका के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन तथा आजीविका संबंधी कार्य से प्रभावित हुए। उन्होंने मुर्गी पालन से प्राप्त अंडा को महिलाओं के पोषण आहार के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध कराने कहा।

ग्राम उरजे गौठान की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से गौठान में मुर्गी पालन शुरू किया गया है। यहां एक हजार मुर्गियां विकसित हो रही है। कड़कनाथ में मुर्गियों की नई किस्म भी विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही गौठान में अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इसके माध्यम से अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। इस दौरान जनपद सीईओ मानपुर डीडी मंडले, तहसीलदार मानपुर मनोज रावत, नायब तहसीलदार श्रीजल साहू, बीपीएम एनआरएलएम रामकुमार, क्षेत्र समन्वयक अनील कपूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…