Categories

February 13, 2026

बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृत-संकल्पित : मंत्री डॉ. मिश्रा

Spread the love

गृह मंत्री ने नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का किया लोकार्पण

दतिया
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राज्य सरकार सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। डॉ. मिश्रा दतिया जिले के ग्राम बडौन-कलां में एक करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के आवास भवनों के लोकार्पण कर समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोकार्पण के बाद नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का अवलोकन कर मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि चिकित्सालय भवन बन जाने से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें प्राप्त होगी। उन्होंने चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में नियमित उपस्थित होकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ दें। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि चिकित्सालय समय पर खुले। डॉ. मिश्रा ने कहा कि चिकित्सालय भवन में 10 बेड की भी व्यवस्था की गई है जिससे अब प्रसूताओं को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देशवासियों को कोरोना से बचाने में दो बार लगाई गई वैक्सीन काफी कारगर सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर को देखते हुए आज सावधानी एवं सर्तकता बरतने की जरूरत है। इसके लिए सभी को मास्क लगाना होगा और कोविड गाइड लाइन का भी पालन करना होगा।

लोकार्पण समारोह में योगेश सक्सेना, गिन्नी राजा परमार, विपिन गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी और मुकेश यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…