Categories

April 19, 2026

आदिवासी अंचलों में जनजातीय लोगों से मिलेंगे राज्यपाल

Spread the love

भोपाल
 गणतंत्र दिवस की संध्या पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में इस बार राज्यपाल मंगू भाई, छगन भाई पटेल आठ आदिवासी जिलों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले आमजनों से मुलाकात करेंगे।

राज्यपाल सचिवालय ने जनजातीय आयुक्त से धार, झाबुआ, बैतूल,मंडला, डिंडौरी, शहडोल, श्योपुर और छिंदवाड़ा जिले के जनजातीय लोगों की सूची मांगी है जिनसे राज्यपाल मुलाकात करेंगे। इन जिलों में रहने वाले ऐसे प्रमुख जनजातीय समुदाय के एक-एक पुरुष और महिला का नाम मांगा गया है जिन्होंने पिछले साल सामाजिक जीवन में विशेष उपलब्धियां हासिल की हो। राज्यपाल इन जनजातीय क्षेत्रों में विशेष काम करने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई देंगे और क्षेत्र के विकास में उन सभी से जुटकर काम करने को कहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…