Categories

February 17, 2026

देहरादून में यह कैसी ऑनलाइन पढ़ाई! सरकारी स्कूलों में पहले दिन 30% बच्चे भी नहीं जुड़े

Spread the love

देहरादून
सरकारी स्कूलों में जाड़ों की छुट्टियों के बाद सोमवार से पढ़ाई शुरू हो गई। लेकिन, पहले ही दिन 30% बच्चे भी ऑनलाइन क्लास से नहीं जुड़े। इससे स्कूलों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि, पिछले सत्र में भी ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान 60% से ऊपर बच्चे नहीं जुड़ पाए थे। जबकि, यहां ऑफलाइन क्लास के दौरान बामुश्किल बच्चों की हाजिरी 90 प्रतिशत तक हो पाई थी। लंबे समय बाद ऑफलाइन पढ़ाई के लिए बच्चे धीरे-धीरे ढलने लगे थे। 90-92 प्रतिशत तक हाजिरी भी लग रही थी। पर, कोरोना ने सरकारी स्कूलों में एक बार फिर संकट पैदा कर दिया है। सोमवार से दोबारा ऑनलाइन क्लास शुरू होने पर पहले की ही तरह बच्चों की हाजिरी बेहद कम रही। 30% से कम बच्चे ऑनलाइन क्लास से जुड़े।

टैबलेट का पैसा सबको नहीं मिला
बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को टैबलेट देने का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। केवल 40 से 50 प्रतिशत बच्चों को ही पैसा मिला है। इनमें से भी 30% बच्चे टैबलेट खरीद पाए हैं। जिन्होंने खरीदा भी है, उनमें से भी आधे बच्चों के पास इंटरनेट या वाई-फाई सुविधा नहीं है। जबकि, मार्च में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं संभावित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…