Categories

January 15, 2025

बटाला से इंसानियत शर्मसार, 50 साल के व्यक्ति ने 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

Spread the love

बटाला
बटाला से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जिसमें 6 साल की प्रवासी बच्ची के साथ  50 वर्षीय दलजीत सिंह  ने बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्ची सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़िता के पिता ने कहा कि वह काम पर गया था उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, जब वह घर वापिस आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी बच्ची के साथ पड़ोसी दलजीत द्वारा बलात्कार किया गया। वहीं बच्ची ने सारी घटना के बारे बताया तो वह खून से लथपथ मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाकर पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को काबू कर लिया गया है। इस दौरान मोहाल्ला निवासियों का कहना था कि इस दरिंदे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं बटाला सिटी डी.एस.पी. संजीव कुमार ने घटना के बारे बताते हुए कहा कि 50 वर्षीय उक्त आरोपी काबू करते हुए संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया है और अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

राज्य युवा महोत्सव-2025: रायपुर में आज कवि कुमार विश्वास, कविताओं का लुत्फ उठाने का मौका, ये भी कार्यक्रम…

पीएम संग ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए रिकॉर्ड 3.25 करोड़ पंजीकरण, आज है अंतिम तिथि…

महाकुंभ – मकर संक्रांति अमृत स्नान पर श्रद्धालुओं ने तट पर किया पूजन अर्चन…

20 साल से हर बार बाजार में गिरावट, महाकुंभ कुंभ और सेंसेक्स का या कैसा संयोग है?