Categories

January 19, 2026

आयरलैंड ने वेस्टइंडीज से किया हिसाब बराबर, वर्ल्ड कप सुपर लीग में हासिल किए 10 और अंक

Spread the love

नई दिल्ली

वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच जमैका के सबीना पार्क में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया, जो कि कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद रीशेड्यूल किया गया था। इतना ही नहीं, इस मैच में बारिश ने भी खलल डाला और बाद में मैच को छोटा किया गया। हालांकि, हैरान करने वाली बात ये रही कि आयरलैंड ने वेस्टइंडीज की मजबूत टीम को उसी के घर में हराकर वनडे सीरीज में बराबरी कर ली है।

आयरलैंड की टीम ने एक तरह से वेस्टइंडीज से हिसाब बराबर कर लिया है। इस सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 24 रन के अंतर से जीता था, जबकि ये मैच आयरलैंड ने 5 विकेट से अपने नाम किया है। इस तरह तीन मैचों की ये वनडे सीरीज अब बराबरी पर खड़ी हो गई है। इसके अलावा आयरलैंड की टीम के लिए ये जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप सुपर लीग में टीम ने 10 और अंक हासिल कर लिए हैं।

229 रन बना पाई थी वेस्टइंडीज की टीम
इस मैच की बात करें तो किरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और बारिश से बाधित मैच में टीम 48 ओवर में 229 रन बनाकर ढेर हो गई। रोमारियो शेफर्ड के अर्धशतक और ओडेन स्मिथ की 19 गेंदों में खेली गई 46 रन की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज की टीम इस स्कोर तक पहुंच सकी, लेकिन इसका फायदा टीम को नहीं मिल सका, क्योंकि बारिश ने मैच में खलल डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…

1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली बिल, जानिए फैसला आने पर कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा…

वेनेजुएला के बाद ईरान में एंट्री ले सकता है अमेरिका, विरोध प्रदर्शन में 35 की मौत की आशंका…

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान…