Categories

February 13, 2026

पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जयस ने भी लगी याचिका

Spread the love

भोपाल
पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिकाओं में अब जय युवा आदिवासी संगठन (जयस) की याचिका भी जुड़ गई है। जयस के दो कार्यकर्ताओं की ओर से लगाई गई याचिका में मांग की गई है कि अनुसूचित जाति जनजाति बाहुल्य 89 ब्लॉकों में पंचायत चुनाव करवाने के निर्देश दिए जाएं।  जयस ने कहा है कि प्रदेश के ये 89 ब्लॉक अति पिछड़े हैं, इनमें 2500 पंचायतें हैं। ये पंचायतें सात संभागों और बीस जिलों में आती है।
पंचायत का चुनाव नहीं होने से इन क्षेत्रों का विकास थम गया है। जबकि पंचायत चुनाव में एससी और एसटी का मसला है ही नहीं। इसमें जो भी मामला है वह ओबीसी का ही है। इसलिए इन 89 ब्लॉकों में पंचायत चुनाव करवाएं जाएं। याचिका में मांग की है कि राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य शासन को दो महीने के भीतर पांचवी अनुसूची के तहत अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजाति निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव करवाने के निर्देश दिए जाएं।
21 याचिकाएं हैं
बताया जाता है कि पंचायत चुनाव को लेकर 21 याचिकाएं लगाई गई है। इसमें पिछड़ा वर्ग विकास मोर्चा, ओबीसी एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, ओबीसी एससी एसटी एकता मंच, अपाक्स के अलावा मनमोहन नागर सहित अन्य लोगों की याचिकाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…