Categories

March 23, 2025

जोधपुर: 70 महिलाओं का अनोखा प्रयास, अमृत महोत्सव पर खेतों में बनाई अद्भुत रंगोली

Spread the love

जोधपुर
राजस्थान में आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में अनोखा नजारा देखने को मिला है। जोधपुर जिले के एक गांव में रहने वाली 70 महिलाओं ने रंगोली से खेतों में अद्भुत नजारा बना डाला। 70 महिलाओं की रंगोली से खेत में राजस्थान की संस्कृति की झलक उभर कर सामने आ गई। अमृत महोत्सव के दौरान करीब 6 घंटे की मेहनत के बाद ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को देखने आसपास के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। दरअसल जोधपुर जिले के धवा स्थित बड़लानगर गांव में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। गांव के एक खेत में प्रशासन ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें गांव की 70 महिलाओं ने भाग लेकर खेत में राजस्थान की संस्कृति की अद्भुत रंगोली खेत की जमीन पर साकार कर दी। अमृत महोत्सव के दौरान गांव में मेले जैसा माहौल बन गया था, जहां पर महिलाओं ने एक के बाद एक कर 6 घंटे में 70 रंगोली व मांडणा बनाकर राजस्थान की विरासत को जमीन पर उतार दिया।

गोबर से आंगन बनाकर बनाई रंगोली
बड़ला नगर में अमृत महोत्सव के दौरान एक खेत में पहले आसपास से गोबर इकट्ठा कर गांव की सभी महिलाओं ने गोलाकार आकार का विशाल आंगन तैयार कर उस पर रंगोली से रंग भरना शुरू किया। देखते ही देखते गांव की 70 महिलाओं ने राजस्थान की संस्कृति व विरासत की झलक विशाल आंगन में रंगोली के जरिए प्रस्तुत कर दी।

सांस्कृतिक मंत्रालय ने किया पुरस्कृत
गांव में अमृत महोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार व पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। इस अनोखी प्रतियोगिता में रंगोली बनाने पर प्रथम पुरस्कार रेखा पटेल को मिला तो दूसरा पुरस्कार मोहनी देवी को मिला। इस बीच ग्रामीण क्षेत्र के एक खेत में अद्भुत रंगोली का नजारा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बीजापुर मे पुलिस नक्सली मुठभेड़ मे 20 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलो को फिर मिली बड़ी सफलता….

जेसीआई रायपुर संगवारी द्वारा आयोजित, दिव्यांग फैशन और टैलेंट शो का भव्य आयोजन – डॉ. ज़ुनूबिया अली सम्मानित

सुनीता विलियम्स को लेकर धरती के लिए रवाना हुआ स्पेसएक्स का कैप्सूल, जानें कहां होगी लैंडिग…

संसद में बोले पीएम मोदी, महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए…