Categories

December 12, 2025

जानिए सरिता आर्य क्या बोलीं – पार्टी छोड़ने के बाद हरीश, यशपाल और संजीव पर

Spread the love

नैनीताल
महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक रहीं सरिता आर्य अब भाजपा की हो चुकी हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य पर सीधा सियासी वार किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से दो टूक टिकट नहीं देने की बात पर भी सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपेक्षा की वजह से उन्हें कांग्रेस छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। यह भी कहा कि भाजपा में टिकट को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है। वह बिना शर्त भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने अपने पार्टी छोड़ने को दलबदल नहीं बल्कि दिल बदल करार दिया। भाजपा में शामिल होने के बाद अब सरिता आर्य के सुर बदल गए हैं। अभी तक विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा को कोसने वाली सरिता के निशाने पर अब कांग्रेस व कांग्रेस नेता हैं। उन्होंने कहा कि यशपाल व संजीव यदि कद्दावर नेता थे तो उन्हें महिलाओं के चुनाव क्षेत्र के बजाय दूसरी सीट से दावेदारी करनी चाहिए थी। नैनीताल में उनके टिकट को कटाने की साजिश संजीव ने की तो बाजपुर में यशपाल आर्य ने सुनीता बाजवा का सियासी भविष्य खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं का अत्यधिक सम्मान किया है। जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि वह भाजपा के हर दावेदार से मुलाकात करेंगी। संकेत दिए कि जल्द अन्य कांग्रेस के लोग भी भाजपा में शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

ट्रंप के गोल्ड कार्ड का भारतीयों पर क्या होगा असर, क्या इससे अमेरिकी खजाने को मिलेगी मजबूती, जानें हर बात…

लियोनल मेसी का भारत दौरा: कोलकाता से दिल्ली तक, हर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी…

आतंकी फंडिंग मामले में ED और महाराष्ट्र ATS की कार्रवाई, ठाणे में संदिग्धों के घरों पर छापेमारी…

देश के गृह मंत्री हैं, कुछ भी कह सकते हैं, अमित शाह पर रामगोपाल यादव का तंज…