Categories

September 9, 2026

करमुक्त होगी महुए से बनी शराब

Spread the love

भोपाल
राज्य सरकार नई आबकारी नीति में अब शराब के छोटे समूह बनाकर ठेके जारी करेगी। वहीं महुए से बनने वाली शराब को करमुक्त किया जाएगा। मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में पूरक एजेंडें में नई आबकारी नीति पर चर्चा की गई। प्रदेश के 89 विकासखंडों में आदिवासियों द्वारा बनाई जाने वाली शराब को करमुक्त करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रदेश में शराब के ठेके दिये जाने के लिए भी पॉलिसी में बदलाव किया जा रहा है। अब दो से पांच दुकानों के छोटे-छोटे समूह बनाकर शराब दुकानों के ठेके आबंटित किए जाएंगे। एक ग्रुप में अधिकतम पांच दुकाने होंगी।वित्त विभाग नई आबकारी नीति को मंजूरी दे चुका है।  आज कैबिनेट में इसे मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया। नई आबकारी नीति में हेरिटेज शराब के निर्माण में इसकी गुणवत्ता बनी रहे इसका प्रावधान भी किया गया है। शराब जहरीली होकर लोगो को नुकसान नहीं पहुंचाये इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा। आदिवासियों की आमदनी बढ़ाने के लिए हेरिटेज शराब को शराब दुकानों के जरिए बेचने का प्रावधानभी किया जाएगा। ठेकेदार डिमांड के अनुसार अदिवासियों से शराब लेकर उसे बेच सकेंगे। नई शराब नीति के जरिए शराब की कीमते कम करने की भी तैयारी है।

 सामान्य वर्ग कल्याण आयोग का कार्यकाल  15 सितंबर 2021 से दो वर्ष बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। विमुक्त धुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़  जनजाति कल्याण विभाग का नाम बदलकर घुमन्तु और अर्द्धघुमंतु जनजाति विभाग करने और डायल 100 सेवाओं को मार्च या नये ठेके अवधि तक कार्यकाल बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी… 45 दिन का झंझट खत्म, अब 25 दिन में मिल सकेगा दूसरा सिलिंडर…

पांच राज्यों में फरवरी-मार्च 2027 में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत…

राष्ट्रपति आज देशभर से 48 शिक्षकों को करेंगी सम्मानित, एसआरसीसी कॉलेज जा सकते हैं पीएम मोदी…

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: कलेक्ट्रेट के पांचों गेट सील, आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात…