Categories

February 14, 2026

दुग्ध संघ के प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, FIR दर्ज

Spread the love

भोपाल
 विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त इंदौर की टीम ने मध्य प्रदेश के धार जिले में दुग्ध संघ के प्रभारी मैनेजर भरत सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है भरत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

लोकायुक्त पुलिस की तरफ से बताया गया है कि ग्राम खरेली के रहने वाले पशुपालक किसान संतोष राजपूत ने शिकायत की थी कि इंचार्ज मैनेजर भरत सिंह परिहार उनकी दुग्ध डेयरी के पंजीयन के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में शिकायत सही पाए जाने पर छापामार कार्रवाई का प्लान बनाया गया।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार प्लानिंग के तहत संतोष राजपूत ने रिश्वत देना मंजूर कर लिया। धार के राजवाड़ा पर प्रभारी प्रबंधक भरत सिंह परिहार ने ₹4000 बतौर रिश्वत प्राप्त किए। रिश्वत का लेन देन होते ही मौके पर मौजूद विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त इंदौर की टीम ने भरत सिंह परिहार गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…