Categories

March 14, 2026

जेएनयू में PhD की छात्रा से दोस्ती से इनकार करने पर छेड़छाड़ और मारपीट, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Spread the love

नई दिल्ली
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दोस्ती से इनकार करने पर हॉस्टल में रहने वाली एक पीएचडी की छात्रा से से कथित तौर पर छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात सामने आई है। आरोपी भी जेएनयू का ही छात्र बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात जेएनयू कैंपस इलाके में हुई, जब एक लड़का कैंपस के अंदर से बाइक पर आया और छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की। इस मामले में छात्रा की शिकायत पर वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने आईपीसी एक्ट की धारा 323/354/506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा जेएनयू के ही एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है, जबकि, आरोपी छात्र भी जेएनयू में ही पढ़ता है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी छात्र दो वर्षों से उसका पीछा कर रहा है। वह लगातार दोस्ती करने के लिए उसे परेशान कर रहा है।

छात्रा को रोककर गाली-गलौज की
छात्रा के अनुसार, 16 जनवरी को आरोपी ने उसे रोका और बात करने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोपी से दोस्ती न करने की बात कहते हुए बात करने से भी इनकार कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने उससे झगड़ना शुरू कर दिया। विरोध पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और इस दौरान छेड़छाड़ करते हुए उसके लिए अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने पर वसंतकुंज थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…