Categories

April 19, 2026

म.प्र. राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदर्शनी के लिये कलाकृतियाँ आमंत्रित

Spread the love

भोपाल

उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदर्शनी-2022 का आयोजन किया जा रहा है। अकादमी द्वारा मध्यप्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकारों के नाम से स्थापित रूपंकर एवं ललित कलाओं के 10 पुरस्कारों के लिए कलाकृतियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। प्रत्येक पुरस्कार की राशि 51 हजार रुपये होगी। कलाकृतियों के साथ प्रदर्शनी में प्रवेश शुल्क 200 रुपये नगद जमा करना होंगे। प्रदर्शनी में 3 कलाकृतियाँ मान्य की जाएँगी तथा 25 से 55 वर्ष तक के आयु के कलाकार भाग ले सकेंगे। कलाकारों की मौलिक कलाकृतियाँ जो जनवरी 2020 के बाद सृजित हो मान्य की जाएगी। कलाकृतियाँ उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी रवीन्द्रनाथ ठाकुर मार्ग, बाणगंगा चौराहा, भोपाल एवं ललित कला अकादमी, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर में 31 जनवरी, 2022 को शाम 5 बजे तक जमा होंगी। इसके पश्चात प्राप्त होने वाली कलाकृतियाँ स्वीकार नहीं की जायेगी। अकादमी के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/kalamitrabpl/ एवं अन्य माध्यम से डाउनलोड आवेदन विवरणिका की फोटो प्रतियाँ (ए-4 साइज) भी प्रवेश-पत्र के रूप में स्वीकार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…