Categories

February 17, 2026

अब नरेश टिकैत से मिले मोदी सरकार के मंत्री संजीव बालियान

Spread the love

सिसौली
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और टिकैत परिवार पर सबकी नजरें टिकी हैं। बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवारों के समर्थन का ऐलान कर दिया और फिर यूटर्न ले लिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और मोदी सरकार में मंत्री संजीव बालियान ने सोमवार सुबह नरेश टिकैत से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि बीजेपी भी टिकैत परिवार को मनाने में जुटी है। दोनों नेताओं के बीच नरेश टिकैत के घर पर मुलाकात हुई। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, नरेश ने कहा है कि बालियान परिवार के आदमी हैं और उनके मिलने के लिए कोई भी आ सकता है। नरेश टिकैत ने मुलाकात को लेकर जवाब देते हुए एक टीवी चैनल पर कहा, ''संजीव बालियान परिवार के आदमी हैं, सबका अधिकार है यहां आने का। कोई किसी पार्टी का नेता हो, सबका घर है। टिकैत साहब के जमाने से ही लोग यहां आशीर्वाद लेने आते रहे हैं।'' अपने रुख से पटलते हुए नरेश ने एक बार फिर कहा कि उनके परिवार से कोई चुनाव में नहीं खड़ा हुआ है और ना ही वह किसी का समर्थन कर रहे हैं। किसी भी पार्टी का कोई भी नेता आ सकता है। हम अराजनैतिक ही हैं। प्रयागराज में तीन दिन का सम्मेलन है। उसमें देखिए क्या निर्णय लिया जाता है।

बीजेपी को माफ नहीं किया है: राकेश टिकैत
इस बीच राकेश टिकैत ने भी दोहराया है कि उनका संगठन किसी के समर्थन में नहीं है। राकेश टिकैत ने कहा कि सिसौली सबका घर है, वहां सब लोग जाते हैं। एक मंत्री गए तो वहां दूसरे प्रत्याशी भी थे। एक ही जगह सब बैठे थे। हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या बीकेयू ने बीजेपी को माफ कर दिया है? इसके जवाब में टिकैत ने कहा, ''कोई माफ नहीं कर रहे, किसने कहा कि माफ कर दिया। कोई गलतफहमी मे ना रहे।''

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…