Categories

March 13, 2026

अब वियतनाम के साथ चीन ने की गलवान वाली हरकत, फेंके पत्थर और दी गालियां

Spread the love

बीजिंग
चीन की विस्तारवादी नीति किसी से छिपी नहीं है। अब चीनी सेना वियतनाम पर आक्रामक हो रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट बताती है कि चीनी सैनिकों ने वियातनामी नागरिक मजदूरों पर पत्थर फेंके हैं जैसे उन्होंने 2020 में गलवान घाटी संघर्ष में भारतीय सेना पर फेंके थे। हालिया घटना चीन की सीमा से लगे उत्तरी वियतनाम के हा गियांग प्रदेश में हुई है।

3 जनवरी का है मामला
2020 में जब चीनी सेना ने गलवान घाटी में घातक हमला कर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल की मौजूदा स्थिति बदलने की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने चीन के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया था। चीन ने एक बार फिर गलवान जैसा हमला वियतनामी सैनिकों पर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 3 जनवरी को चीनी सैनिकों ने वियतनामी निर्माण श्रमिकों पर पत्थर फेंके हैं और उन्हें गालियां दी हैं।

वियतनामी नागरिक श्रमिकों पर चीनी सैनिकों ने फेंके पत्थर
एएनआई ने होन्ग कोन्ग पोस्ट के हवाले से बताया है कि चीनी सैनिकों ने काम कर रहे लोगों पर चिल्लाया और उनपर पत्थर फेंके। नागरिक श्रमिकों ने नदी के पानी के तंग होने पर कटाव को रोकने के लिए वियतनामी पक्ष पर नदी के किनारे की रक्षा की है। यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब चीन को वियतनामी कृषि निर्यात रुका हुआ है और चीनी बंदरगाह बंद हो गए हैं। वियतनामी ट्रक जो बॉर्डर क्षेत्रों से लौटे हैं वे अपने उत्पादों को औने-पौने दामों पर बेच रहे हैं।

भारत और चीन के बीच जारी है तनाव
चीन का अपने हरेक पड़ोसी देश से बॉर्डर विवाद है। भारत के साथ करीब 20 महीने से लद्दाख क्षेत्र में तनाव है। दोनों देशों के बीच मामले को लेकर अब तक 14 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। भारत ने चीन से हॉट स्प्रिंग, डेप्सांग और डेमचोक इलाकों में सैनिकों की पूर्ण वापसी की बात कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…