Categories

March 19, 2025

ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू बनीं मणिपुर पुलिस में ASP

Spread the love

 नई दिल्ली
 भारत की दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर चार्ज संभाल लिया है। चानू को यह ईनाम पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में की गई सुपर परफॉरमेंस के बाद मिला है जहां उन्होंने भारत को ओलंपिक 2020 का पहला पदक जीतकर दिखाया था। चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
 

चानू को एडिनेशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (स्पोर्ट्स) की पोस्ट मिली है। उनको मनिपुर पुलिस में यह नौकरी दी गई है। चानू को इस मौके पर मनिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के ऑफिस जाकर उनसे मिलीं। चानू ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी जहां पर उन्होंने मणिपुर की पुलिस का हिस्सा होने को गौरव की बात बताया है।
 
चानू ने लिखा है, एडिशनेल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर मणिपुर पुलिस का हिस्सा होना सम्मान की बात है। मैं इसके लिए मणिुपर राज्य और हमारे सम्मानीय मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह सर का धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे देश और नागरिकों की सेवा करने का मौका दिया।
 
टोक्यो ओलंपिक की एक और मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन को भी असम पुलिस में डीएसपी के तौर पर शामिल किया गया है। उनको एक दिन पहले ही यह तोहफा मिला है। लवलीना ने बॉक्सिंग में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। लवलीना एक दिन असम पुलिस में टॉप पोस्ट तक भी पहुंच सकती है क्योंकि उनकी उम्र कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

जेसीआई रायपुर संगवारी द्वारा आयोजित, दिव्यांग फैशन और टैलेंट शो का भव्य आयोजन – डॉ. ज़ुनूबिया अली सम्मानित

सुनीता विलियम्स को लेकर धरती के लिए रवाना हुआ स्पेसएक्स का कैप्सूल, जानें कहां होगी लैंडिग…

संसद में बोले पीएम मोदी, महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए…

रायपुर में आईटीबीपी के कांस्टेबल ने एएसआई को मारी गोली, मौके पर गई जान…