Categories

April 19, 2026

ऑपरेशन शुद्धि से जुआरियों की शामत, 7 दिन में 70 आरोपी सलाखों के पीछे

Spread the love

भोपाल
बैतूल जिले में इन दिनों एसपी सिमाला प्रसाद के कारण जुआरियों और सटोरियों की शामत आई हुई है। इन पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने आॅपरेशन शुद्धि शुरू किया है। यह ऑपरेशन इस साल 8 जनवरी से शुरू किया गया है। महज सात दिनों में 70 आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

जिले में सट्टे और जुएं के खिलाफ यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दरअसल एसपी को यह पता चला कि जिले में कई जगह पर जुआ और सट्टा खेलने वालों के घर बर्बाद हो रहे हैं। इस पर एसपी ने इस पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस के इंटेलीजेंस के साथ ही आम लोगों की मदद लेने का प्लान तैयार किया। जिसके तहत आॅपरेशन शुद्धि चलाया गया। इसमें एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई व्यक्ति यदि सूचना देना है तो उसका नाम गुप्त रखने का वादा भी पुलिस कर रही है। इसके चलते अब पुलिस को जुआ सट्टे के जरिए पैसों पर दांव  लगाने वालों की जानकारी पुलिस को मिल रही है।

लोग इस नंबर पर पुलिस को सूचना दे रहे हैं। यह सूचना जैसे ही मिलती हैं, इन नंबर पर सक्रिय रहने वाली टीम तत्काल एसपी सिमाला प्रसाद को इसकी जानकारी देती है। एसपी स्वयं इस संबंध में थाना प्रभारी को निर्देश देकर वहां पर सर्च करवाती है। साथ ही तत्काल इसकी डिटेल भी संबंधित थाने को एसपी को देना होती है। इसके चलते 8 से 14 जनवरी तक जुआं-सट्टे से जुड़े 71 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जुएं के 10 प्रकरण दर्ज हुए और सट्टे के 35 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।

जुआं और सट्टे के खिलाफ जंग
ऑपरेशन शुद्धि जुआं और सट्टे के खिलाफ है। इसमें जो भी व्यक्ति सूचना देता है उसका नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है। लोगों का विश्वास बढ़ते ही इस अभियान में ओर तेजी आएगी।
सिमाला प्रसाद, एसपी बैतूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…