Categories

February 17, 2026

16 जिलों में तय तारीख तक नहीं हो सकी धान खरीदी, तीन दिन का अतिरिक्त वक्त

Spread the love

भोपाल
प्रदेश में किसानों से धान खरीदी के लिए 15 जनवरी तक का समय तय होने के बाद 16 जिलों के कलेक्टर खरीदी का काम पूरा नहीं करा सके हैं। इन जिलों के कलेक्टरों ने किसानों के नाम और सूची भेजकर राज्य शासन से अतिरिक्त वक्त की मांग की है जिसके बाद शासन ने तीन दिन का समय देकर बाकी बचे 58 हजार किसानों की धान खरीदी का काम पूरा करने को कहा है।

धान खरीदी नहीं कर पाने वाले जिलों में सीधी, सिवनी, शहडोल, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सीहोर, हरदा, डिंडोरी, होशंगाबाद, सिंगरौली, रायसेन, बैतूल, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर और उमरिया जिले शामिल हैं। इन खरीदी वाले जिलों मे सबसे अधिक शिकायतें सतना, रीवा को लेकर कहा जा रहा है कि यहां भी किसानों का धान खरीदा जाना बाकी है पर यहां के कलेक्टरों ने इसके लिए कोशिश नहीं की है कि समय में वृद्धि कराई जाए। यूपी से सटे जिलों में इस दौरान व्यापारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने की कोशिश भी हुई है जिसकी शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्यवाही भी की है। शासन ने जिन जिलों को तीन दिन तक धान खरीदी करने का अतिरिक्त समय दिया है वहां 20 जनवरी तक प्रविष्टि का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन जिलों के  कलेक्टर तय समय पर धान खरीदी नहीं करा सके हैं, उनमें सिवनी जिले के सबसे अधिक किसान 19987 शामिल हैं। इसके साथ ही रायसेन में 7384, सिंगरौली में 5741, डिंडोरी में 5250, पन्ना में 4221 किसानों से खरीदी का काम नहीं किया जा सका है। इन जिलों के कलेक्टरों ने शासन को पिछले तीन दिनों में पत्र लिखकर खरीदी के लिए अतिरिक्त समय देने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…