Categories

February 17, 2026

पंचायती राज मंत्री ने सादगी से मनाया जन्मदिन

Spread the love

जयपुर
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री रमेश चन्द मीना ने शनिवार को गांधीनगर स्थित राजकीय आवास पर सादगी से अपना 59 वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए प्रदेशवासियों सहित सभी का आभार जताया है।

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौर में आमजन से मिले सहयोग और आशीर्वाद के लिए वे कृतज्ञ हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोराना से आमजन को बचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ी जा रही लड़ाई में ये शुभकामनाएं मददगार साबित होंगी। इस अवसर पर कई विधायकों व जनप्रतिनिधियों ने पंचायती राज मंत्री को घर आकर बधाई दी।
 
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेताओं, मंत्रिमंडल के साथियों, विधायकगण, पार्टी के कार्यकर्ता, परिजनों, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारी कर्मचारी, प्रदेश की जनता, मीडिया एवं मित्रों को भी धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…