Categories

April 19, 2026

Paytm शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बाद संभला

Spread the love

नई दिल्ली
लगातार गिरावट के बाद आज पेटीएम के शेयरों की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। सुबह 11:40 पर BSE में पेटीएम के शेयर 2% की तेजी के साथ 1,056 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि इस रिकवरी के बाद भी पेटीएम के शेयर का भाव इश्यू प्राइस से लगभग 50% कम है। बता दें, कंपनी का इश्यू प्राइस 2,150 रुयपे प्रति शेयर था। अक्टूबर से दिसंबर के बीच कंपनी ने लोन वितरण में 4 गुना वृद्धि की है। ताजा आकंड़ों के अनुसार कंपनी ने इस दौरान 44 लाख लोन 2,180 करोड़ रुपये का दिया। इसी पीरियड में एक साल पहले 8.81 दाख लोन 470 करोड़ रुपये का दिया गया था।

Piper Serica के फाउंडर अभय अग्रवाल कहते हैं, 'लगातार गिरावट के बाद पेटीएम शेयर के बेस पाना चाहता है। हालिया कंपनी का बिजनेस ग्रोथ भी बहुत मदद नहीं कर पाया है। ऐसे में पेटीएम के बिजनेस माॅडल पर विश्वास कर एक प्रशंसक ही खरीदारी कर सकता है। मुझे लगता है कि कंपनी को अपने निवेशकों के सामने एक पुख़्ता रास्ता दिखाना चाहिए।'  Paytm पैरेंट कंपनी One97 काम्युनिकेशन को लिस्टिंग के दिन ही बड़ा झटका लगा। जब कंपनी का शेयर 27% की गिरावट के साथ लिस्ट हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…