Categories

April 19, 2026

वीडियो वायरल होते ही पुलिस आई हरकत में, अपचारी सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर
चंगोराभाठा स्थित साकेत विहार के पास ठेला वाले के साथ मारपीट का वीडयो वायरल होते ही डीडीनगर थाने की पुलिस हरकत में आई और एक अपचरी बालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीडीनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार निषाद रोजाना की तरह चंगोराभाठा स्थित साकेत विहार के पास फल का ठेला लगाता है। पिछले दिनों तीन युवक उसकी दुकान पर आए और शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए उसे फल खाने लगे। इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और वहां से चलते बने। इस बीच किसी ने इस पूरे वारदात की वीडियो फुटेज बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इससे पहले राहुल ने डीडीनगर पुलिस थाने में इस घटना की रिपोर्ट लिखवाई थी और पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 294, 506, 327, 34 के तहत मामला दर्ज किया था। चूंकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इस घटना में संलिप्त   राम अवतार साहू पिता अजीत साहू काली मंदिर के पीछे चंगोराभाठा,लकी सारथी पिता स्व. सत्यनारायण सारथी करण नगर चांगोरा भाठा सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…