Categories

April 19, 2026

आप के प्रत्याशी की गाड़ी में मिली प्रचार सामग्री जब्त

Spread the love

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी की गाड़ी में ले जायी जा रही कथित प्रचार सामग्री जब्त कर प्रत्याशी तथा उसके चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना रोजा अंतर्गत चक विटारा गांव में चुनाव मजिस्ट्रेट आलोक अग्रवाल वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे, तभी एक गाड़ी जिस पर आम आदमी प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह का बैनर लगा था की तलाशी ली जिसमें से बैनर पोस्टर तथा हार्डिंग बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट आलोक अग्रवाल की ओर से थाना रोजा में आम आदमी प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह, जो ददरौल विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, के विरुद्ध तथा उनकी कार लेकर जा रहे ड्राइवर आलोक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार और उसमें रखी चुनाव प्रचार सामग्री जब्त कर ली है एवं चालक आलोक को गिरफ्तार कर थाना स्तर से ही जमानत दे दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…