Categories

April 21, 2025

भाजपा मुख्यालय में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ विरोध

Spread the love

देहरादून
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जैसे-जैसे टिकट बंटवारे की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध भी तेज हो गया है। भारी संख्या में बुधवार को भाजपा मुख्यालय में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने यमुनाेत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ जमकर विरोध किया। आक्राेशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा को बचाना है तो केदार सिंह रावत को हटाना होगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि  यमुनोत्री विधानसभा सीट में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में युवा और नए चेरहे को चुनावी मैदान में उताना चाहिए। चूंकि, बीजेपी का नारा है ‘अबकी बार 60 के पार’ और यह तभी सफल हो सकता है, जब यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से केदार सिंह रावत का टिकट काटते हुए युवा चेहरे को मौका दिया जाए।  

इससे पहले भी कार्यकर्ता केदार सिंह रावत को टिकट देने का विरोध कर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यमुनोत्री विधानसभा सीट में कई युवा दावेदार हैं, जो जनता के बीच काफी समय से लोकप्रिय होने के साथ ही पिछले कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कार्यकर्ताओं ने विधायकों के खिलाफ विरोध दर्ज करा चुके हैँ। हरिद्वार ग्रामीण से विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ विरोध कर टिकट काटने की मांग की थी।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

फर्जी वसीयतनामा लेकर घर में कब्ज़ा करने घूम रहे है वर्धा से आये आसामाजिक तत्व

पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकती है मुहर…

अक्षय तृतीया कब है? पूरे समय रहेगा अबूझ मुहूर्त, बनेंगे 3 शुभ योग, जानें तारीख, सोना खरीद का समय…

गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे दंतेवाड़ा, ‘बस्तर पंडुम’ के समापन में करेंगे शिरकत…