Categories

January 19, 2026

राजस्थान में 31 जनवरी तक जारी होगा पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम, जल्द जारी होगा भर्ती कैलेंडर

Spread the love

 जयपुर

राजस्थान मे पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी तक जारी होगा। राजस्थान स्टाॅफ सलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) के चैययरमेन हरिशंकर शर्मा ने संकेत दिए है कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश में लंबे समय से भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहा है। शर्मा ने ग्राम विकास अधिकारी, कंप्यूटर अनुदेशक, कनिष्ठ अभियंता, पशुधन सहायक, प्रयोगशाला सहायक, वनरक्षक और वनपाल सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का जल्द जारी करने की बात कही है। चैयरमेर हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 31 जनवरी तक जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कंप्यूटर अनुदेशक की भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगा। पदों के वर्गीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।

बेरोजगार युवा लंबे समय से कर रहे हैं मांग

राजस्थान बेरोजगार महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव लंबे समय से प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहे हैं। उपेन यादव ने राज्य कर्मचारी आयोग के चैयरमेन से वार्ता की है। उपेन यादव ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी होने से बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से हम भर्ती  कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहे है। उपेन यादव ने बताया कि आयोग के चैयरमेन ने ग्राम विकास अधिकारी का पूर्व का सिलेबस यथावत रहने और परिणाम 12-15 गुणा के आधार पर जारी करने का भी आश्वासन दिया है। जेईएएन भर्ती का परिणाम जारी होने से पहले ही आर्थिक पिछड़ों के संबंध में फैसला करने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…

1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली बिल, जानिए फैसला आने पर कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा…

वेनेजुएला के बाद ईरान में एंट्री ले सकता है अमेरिका, विरोध प्रदर्शन में 35 की मौत की आशंका…

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान…