Categories

March 13, 2026

शबाना आजमी ने जावेद अख्तर को किया बर्थडे विश, हनी ईरानी के साथ शेयर की फोटो

Spread the love

मुंबई
फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर सोमवार को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 जनवरी 1945 को जन्मे जावेद अख्तर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बेहद संघर्ष किया। जब वह मुंबई आये थे तो उनके पास रात गुजारने के लिए छत तक नहीं थी। खुद जावेद अख्तर ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि वह कभी पेड़ के नीचे या किसी बरामदे में सो जाया करते थे। बेघर और बेरोजगार लोगों के रहने की जगह पर ही रात बिता दिया करते थे। 1969 में उन्हें एक फिल्म में काम मिला और उनकी किस्मत बदली। 70 और 80 के दशक में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने इंडस्ट्री पर राज किया एवं एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। जिनमें सीता और गीता, दीवार, डॉन, शोले और मिस्टर इंडिया आदि शामिल हैं।

जावेद अख्तर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी शबाना आजमी ने एक पारिवारिक तस्वीर साझा की है। इस फैमिली फोटो में जावेद अख्तर की एक्स वाईफ हनी ईरानी भी हैं। शबाना आजमी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें शबाना, जावेद, हनी और फरहान अख्तर और जोया अख्तर, तन्वी आजमी और शिबानी हैं। फोटो में जावेद अख्तर के बगल में शबाना आजमी खड़ी हैं, और बगल में  हनी ईरानी बैठी हैं। तन्वी, फरहान और शिबानी मुस्कुराते हुए पीछे खड़े हैं। फोटो में शबाना ने नीले रंग की डेनिम के साथ गुलाबी शर्ट पहन रखी है और जावेद ने गहरे रंग की पैंट के साथ हल्के नीले रंग का कुर्ता पहन रखा है। जोया काले रंग की पोशाक में दिख रही हैं।

इस  पोस्ट को शेयर करते हुए शबाना आजमी ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे जादू।" इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिव्या दत्ता ने टिप्पणी की, "जन्मदिन मुबारक हो जावेद साहब। यह एक सुंदर फ्रेम है।" शिबानी दांडेकर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे! लव यू।" सबा अली खान ने कहा, ''हैप्पी बर्थडे जावेद अंकल।'' शिल्पा शिरोडकर ने टिप्पणी की, "जावेद साहब को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…