Categories

January 23, 2026

चाइनीज मांझा बेचने वालों के ‘अवैध’ घरों पर चला शिवराज सरकार का बुलडोजर, गला कटने से हुई थी युवती की मौत

Spread the love

 उज्जैन

उज्जैन में चाइनीज मांझा बेचने वाले तीन आरोपियों के अवैध घरों पर शिवराज सरकार का बुलडोजर चला है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पतंग के चीनी मांझे से एक युवती की गला कट जाने से हुई मौत के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने शहर में इन माझों को बेचने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। युवती की मौत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा, 'हमने चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए धारा 144 के आदेश सर्कुलेट किए थे, लेकिन बिक्री बंद नहीं हुई। इसके बाद जब आरोपियों के यहां से बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद हुआ और उनकी हिस्ट्रशीट भी खंगाली गई तो हमने कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया। इसी के तहत प्रतिबंधित मांझे की बिक्री को रोकने के लिए हमने उनके 'अवैध' घरों को ध्वस्त कर दिया।'

गला कटने से हुई थी युवती की मौत
आपको बता दें कि उज्जैन शहर के माधवनगर पुलिस थाने इलाके में जीरो प्वाइंट पुल पर शनिवार को पतंग के चाइनीज मांझे (चीन से आयातित कांच पाउडर मिश्रित डोरी) से स्कूटी पर जा रही 20 वर्षीय नेहा आंजना की गला कट जाने से मौत हो गई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त जिला प्रशासन को बाजार में बिक रहे इस खतरनाक मांझे की जांच करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
 
तीन पर दर्ज हुआ था केस
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पल्लवी शुक्ला ने बताया कि चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में पुलिस ने अब्दुल जब्बार, रितिक जाधव और विजय भावसार के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि उनकी दुकानों से चाइनीज मांझे भी जब्त किए गए हैं। शुक्ला ने बताया कि इन तीनों के मकानों के अवैध निर्माण भी तोड़ दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

एयरक्राफ्ट क्रैश का लाइव वीडियो सामने आया, पायलटों ने पैराशूट से बचाई जान…

1984 सिख विरोधी दंगे: जनकपुरी विकासपुरी हिंसा केस में सज्जन कुमार बरी…

सारंडा में कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर…

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…