Categories

January 19, 2026

300 यूनिट फ्री बिजली को लेकर कल से अभियान चलाएगी सपा, फार्म पर नाम जरूर लिखाएं: अखिलेश

Spread the love

लखनऊ
यूपी विधानसभा चुनाव में 300 यूनिट फ्री बिजली के वादे के साथ उतरी समाजवादी पार्टी कल से इसे लेकर अभियान शुरू करेगी। आज सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने 'नाम लिखाएं-300 यूनिट फ्री बिजली पाएं' शुरू करने का ऐलान एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में किया। समाजवादी पार्टी के लखनऊ मुख्‍यालय पर बुलाई गई इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में उन्‍होंने कहा कि जो लोग भी मुफ्त बिजली पाना चाहते हैं वे सपा द्वारा दिए जाने वाले फार्म में अपना नाम लिखवाएं। लोग वही नाम लिखवाएं जिनके नाम से बिजली का बिल आता है। जिन लोगों के पास घरेलू कनेक्‍शन हैं वे इस फार्म में नाम लिखाएं। जिन लोगों के पास घरेलू कनेक्‍शन अभी नहीं है लेकिन भविष्‍य में लेने हैं वे भी राशन कार्ड या आधार कार्ड में लिखा नाम ही फार्म में नाम लिखाएं। अखिलेश यादव ने कहा कि जल्‍द ही पार्टी का घोषणा पत्र आने वाला है। सपा ने घरेलू कनेक्‍शनों पर तीन सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। यह एक महत्‍वपूर्ण वादा है। उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश में बिजली की दरें काफी महंगी होने और बिजली बिल वसूली के नाम पर लोगों का उत्‍पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि यूपी के आम लोगों को लगातार बढ़े हुए बिजली के बिल मिले हैं। कई लोगों पर एफआईआर हुई। लोगों को उत्‍पीड़ित किया गया। सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि वे लगातार कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि चुनाव आयोग से कार्यक्रमों की इजाजत मांगी गई है। उन्‍होंने कहा कि कल से शुरू हो रहे अभियान का औचित्‍य यह है कि हमें लोगों के बीच में अपनी बात रखनी है। हमारी कोशिश है कि जैसे ही पाबंदियां हटेंगी हम समाजवादी विजय रथ निकालने की इजाजत मांगेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…

1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली बिल, जानिए फैसला आने पर कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा…

वेनेजुएला के बाद ईरान में एंट्री ले सकता है अमेरिका, विरोध प्रदर्शन में 35 की मौत की आशंका…

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान…