Categories

January 19, 2026

कोरोना रोकथाम के लिए आज से तीन दिनों तक चलेगा विशेष अभियान

Spread the love

पटना
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का पालन सख्ती से कराया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए गुरुवार से तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बुधवार को सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का आदेश जारी कर दिया। राज्य में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए 4 जनवरी को कई प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया गया था। इस आदेश का हवाला देते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जाना आवश्यक है। 13 जनवरी से इसके लिए लगातार तीन दिनों तक पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया जाए। इस दौरान दुकानों, अस्पतालों, पुलिस लाइन और जेल सहित भीड़भाड़ वाले जगहों पर प्रतिबंधों और नियमों का पालन हो रहा है या नहीं की जांच करें। विशेषकर यह देखा जाए कि लोगों द्वारा मास्क पहना जा रहा है या नहीं।

विशेष दल गठित होंगे
मुख्यसचिव ने डीएम, एसएसपी और एसपी को आदेश दिया है कि वह स्वयं या अधीनस्थ पदाधिकारियों का दल गठित कर इस आदेश का पालन सख्ती से सुनिश्चित कराएं। उन्होंने प्रतिदिन जांच किए गए व्यक्तियों की संख्या और उनसे वसूली गई रकम को लेकर रिपोर्ट भी भेजने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…

1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली बिल, जानिए फैसला आने पर कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा…

वेनेजुएला के बाद ईरान में एंट्री ले सकता है अमेरिका, विरोध प्रदर्शन में 35 की मौत की आशंका…

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान…