Categories

March 19, 2025

फिलहाल अटका सुनील दुबे का आईएएस में प्रमोशन , 7 सीनियर हुए अनफिट

Spread the love

भोपाल
स्कूल शिक्षा विभाग की विभागीय जांच पूरी नहीं हो पाने के कारण विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में पात्र पाए जाने के बाद भी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुनील दुबे का आईएएस में प्रमोशन फिलहाल अटक गया है। डीओपीटी ने एक सप्ताह में इस मामले की जांच प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। जांच में क्लीनचिट मिलने पर दुबे को आईएएस बनाए जाने के आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा में पात्रता श्रेणी के दायरे में आने वाले सात वरिष्ठ अधिकारी आईएएस के लिए अनफिट पाए गए हैं।

इसके चलते वरिष्ठता सूची में उनसे जूनियर अफसरों को आईएएस बनने का मौका मिल गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने बीस दिसंबर को राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए भोपाल में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में सात अफसर अनफिट पाए गए है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुनील दुबे स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े एक मामले में फसे हुए है। जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है। विभागीय पदोन्नति समिति ने दुबे को प्रमोशन के लिए पात्र पाया है लेकिन उनकी विभागीय जांच पूरी होंने के बाद ही उन्हें पदोन्नत किया जाएगा। डीओपीटी ने मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह में इस मामले का निराकरण करे। अगले सप्ताह दुबे का पदोन्नति आदेश जारी होंने की संभावना है।

7 वरिष्ठ हुए अनफिट, कनिष्ठों को मिला प्रमोशन
राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए कुल 18 पद थे। इन पर राज्य प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। विनय निगम और वरदमूर्ति मिश्रा को भी पदोन्नति के योग्य पाया गया और उन्हें पदोन्नत कर दिया गया । वहीं वरिष्ठता क्रम में शामिल पहले अठारह अधिकारियों में से सात अधिकारी अनफिट पाए गए इसके चलते उन्हें आईएएस अवार्ड नहीं मिल पाया है। इन अधिकारियों में विवेक सिंह, पंकज शर्मा, त्रिभुवन नारायण सिंह, नारायण प्रसाद नामदेव, जयेन््रद कुमार विजयवत, मनोज मालवीय और डॉ कैलाश बुंदेला शामिल है। इन्हें आईएएस अवार्ड नहीं हो पाया है। इसके चलते वरिष्ठता सूची में उनसे नीचे के अधिकारी उनसे पहले आईएएस बनने में सफल हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

जेसीआई रायपुर संगवारी द्वारा आयोजित, दिव्यांग फैशन और टैलेंट शो का भव्य आयोजन – डॉ. ज़ुनूबिया अली सम्मानित

सुनीता विलियम्स को लेकर धरती के लिए रवाना हुआ स्पेसएक्स का कैप्सूल, जानें कहां होगी लैंडिग…

संसद में बोले पीएम मोदी, महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए…

रायपुर में आईटीबीपी के कांस्टेबल ने एएसआई को मारी गोली, मौके पर गई जान…