Categories

February 13, 2026

सुपौल: करंट की चपेट में आने से SSB के तीन जवानों की मौत, 8 अन्य झुलसे

Spread the love

सुपौल
बिहार के सुपौल जिले में एसएसबी की 45वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से 3 ट्रेनी जवानों की मौत हो गई जबकि आठ झुलस कर घायल हो गए। इसमें से चार घायलों को रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 45वीं बटालियन के कमांडेंट एच के गुप्ता का तबादला हो गया था। बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रेनी जवान टेंट खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार में अल्मुनियम का एक पाइप सट गया। सभी जवान एक जगह ही काम कर रहे थे इसलिए एक साथ कई लोग करंट की चपेट में आ गए।

इसमें महाराष्ट्र निवासी अतुल पाटील ( 30 वर्ष) परशुराम सबर (24 वर्ष) और महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28 वर्ष) की मौत मौके पर ही हो गई। करंट से घायल जवान नरसिंह चौहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र मोहम्मद शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव और आनंद किशोर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चार घायल जवानों को रेफर कर दिया गया है। फिलहाल कैंप के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने में असमर्थता जता रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…