Categories

April 19, 2026

नहरों के संधारण में गुणवत्ता का ध्यान रखे – मंत्री कुशवाह

Spread the love

भोपाल

उद्यानिकी, खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि नहरों के संधारण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। राज्य मंत्री कुशवाह शुक्रवार को खंडवा में ओंकारेश्वर परियोजना की बाईं तट नहर का निरीक्षण कर रहे थे।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि नहरों में जमा कचड़े को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि नहरों को साफ रखें। किसानों के खेत तक पानी पहुँचाने के लिए नहरों की सफाई जरूरी है।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि नहरों के संधारण, मरम्मत कार्य और साफ-सफाई के कार्य में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी साथ थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…