Categories

April 19, 2026

बाघ की खाल लेकर नोटों की बारिश के लिए कर रहे थे तंत्र साधना, दो तांत्रिक अरेस्ट

Spread the love

छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से वन विभाग की टीम ने तंत्र साधना से नोटों की बारिश का दावा करने वाले तांत्रिकों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बाघ की खाल भी बरामद हुई है। वन विभाग की टीम ने बालाघाट जिले के लामता वन परिक्षेत्र अंतर्गत चांगोटोला से तंत्र साधना करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चांगोटोला में गिरफ्तार हुए तांत्रिक सीताराम और रामराज की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने सोमवार को छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र के शिवराज, सेवन शाह, समन समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नोटों की बारिश करवाना चाहते थे तांत्रिक
आपको बता दें कि रविवार को वन विभाग की टीम ने दो तांत्रिक समेत एक युवक को बंद कमरे में तंत्र साधना करते हुए चांगोटोला से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ था कि आरोपी  नोटों की बारिश के लिए बाघ की खाल का इस्तेमाल कर रहे थे। गिरफ्तार हुए आरोपियों ने बताया कि सीताराम वरकड़े तीन दिन पहले बाघ की खाल लेकर बालाघाट के चांगोटोला आया था। यहां चोखेलाल के साथ मिलकर तंत्र क्रिया कर नोटों की बारिश कराने की बात कर रहा था।

हर्रई के रहने वाले हैं आरोपी
जानकारी के मुताबिक, चोखेलाल के अलावा सभी आरोपी हर्रई थाना क्षेत्र के रहने वाले है। आरोपियों ने बताया कि उनके पास बाघ की खाल दो साल से है। इसे सीताराम बालाघाट लेकर आया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…