Categories

April 19, 2026

U19 World Cup 2022 में आज अपनी पहली लड़ाई जीतने उतरेगी टीम इंडिया, इस टीम से होगी भिड़ंत

Spread the love

नई दिल्ली

भारतीय टीम आज यानी शनिवार 15 जनवरी को अपने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यश धुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस मेगा इवेंट के ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें युगांडा, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड की टीम भी शामिल है। 16 टीमों को कुल चार ग्रुप में बांटा गया है। अंकतालिका में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें प्लेऑफ और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत को आज अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ना है। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारत की टीम को खिताब की दावेदारों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि इस टूर्नामेंट से पहले भारत की टीम संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में हुए अंडर 19 एशिया कप में खिताब जीता था। यही कारण है कि भारत की टीम आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में खिताब जीतने की दावेदार है। हालांकि, इसके लिए खिलाड़ियों को मेहनत करनी होगी।

अंडर 19 विश्व कप 2022 के लीग फेज में भारत का सामना साउथ अफ्रीका के बाद आयरलैंड से 19 जनवरी को और फिर युगांडा से 22 जनवरी को होगा। ग्रुप बी से भारतीय टीम का आगे का सफर तय करना आसान लग रहा है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम तीन में से दो मैच आसानी से जीत जाएगी। अगर साउथ अफ्रीका की टीम को भारत हरा देता है तो फिर भारत ग्रुप बी में तीन में से तीन मैच भी जीत सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…