Categories

April 21, 2025

विष्णुदेव ने मानसिक विचलन में राहुल गांधी को पत्र लिखा – कांग्रेस

Spread the love

रायपुर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को पत्र लिखे जाने को कांगेस ने भारतीय जनता पार्टी का मानसिक विचलन बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बड़ी बेशर्मी पूर्वक अपनी राजनैतिक सुविधा अनुसार झूठी व्याख्या कर रहे। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कभी भी बेराजगारी भत्ता देने की बात नहीं कहीं थी। भाजपा अध्यक्ष को साहस हो तो बतायें की कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहां बेरोजगारी भत्ता लिखा है? और किस जगह होडिंग में कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता देना लिखा था?

उन्होंने कहा कि कांगेस ने अपने घोषणा पत्र के बिन्दु क्रमांक 4 में घर-घर रोजगार हर घर रोजगार के तहत 10 लाख बेरोजगार युवाओं को सामुदायिक विकास और समाज सेवी गतिविधियों ये जोड़कर 2500 रू. प्रतिमाह देने की बात कही थी। इस वायदे के अनुसार कांग्रेस सरकार ने 13269 राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर युवाओं को सामाजिक सामुदायिक गतिविधियों से जोड?े का काम शुरू किया गया है। इस हेतु सभी राजीव युवा मितान क्लब के लिये 1 लाख रू. के बजट भी दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना वायदा पूरा करना सरकार गठन के पहले दिन से शुरू कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने तीन साल में 36 में से 34 वायदों को पूरा कर दिया है।

विष्णुदेव साय आत्म अवलोकन करें कि भाजपा की राज्य में 15 साल सरकार थी। भाजपा ने युवाओं से 2003 के संकल्प पत्र में 500 रू. बरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था। 15 साल तक एक भी बेरोजगार को 1 रू. भी भत्ता नहीं दिया था? वायदा करके भूलना भाजपा की फितरत है। कांग्रेस जो कहती है उसे करती है। राज्य में हर आदिवासी परिवार से एक को नौकरी 10 लीटर दूध वाली गाय देने का झांसा देने वाली भाजपा के अध्यक्ष साय किस नैतिकता से राहुल गांधी को पत्र लिख रहे है। विष्णुदेव 2 करोड़ प्रतिवर्ष के हिसाब से 14 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के लिये मोदी को पत्र लिखने का साहस कब दिखायेंगे। मोदी से कब पूछेंगे की देश की जनता के खाते में 15 लाख कब आयेंगे?

शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के शुरूआती तीन साल में 5 लाख युवाओं को नौकरियां मिली आने वाले 5 सालों में 15 लाख युवाओं को नौकरी मिले और रोजगार मिले इसके लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया है। इससे भाजपा को पीड़ा हो रही है। भाजपा नहीं चाहती राज्य के युवाओं को रोजगार मिले। प्रदेश में 15 साल सरकार चलाने के बाद केन्द्र में 7 साल से मोदी की सरकार जो काम भारतीय जनता पार्टी नहीं कर पायी उसे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार 3 साल में कैसे कर ले रही इसी लिये भाजपाध्यक्ष चि_ी लिख कर छत्तीसगढ़ में अप्रासंगिक हो चुकी भाजपा की साख बचाने की कोशिश में लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

फर्जी वसीयतनामा लेकर घर में कब्ज़ा करने घूम रहे है वर्धा से आये आसामाजिक तत्व

पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकती है मुहर…

अक्षय तृतीया कब है? पूरे समय रहेगा अबूझ मुहूर्त, बनेंगे 3 शुभ योग, जानें तारीख, सोना खरीद का समय…

गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे दंतेवाड़ा, ‘बस्तर पंडुम’ के समापन में करेंगे शिरकत…