Categories

February 16, 2025

वोटिंग की नई गाइडलाइंस , ग्लब्स पहन कर ही वोटर दबाएंगे ईवीएम का बटन

Spread the love

लखनऊ

कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए मतदान के रोज मतदाताओं को इस बार दस्ताने (ग्लब्स) पहन कर ईवीएम का बटन दबाना होगा। इसके लिए बूथ पर दस्ताने उपलब्ध कराए जाएंगे। बिना मास्क के आने वालों को मास्क भी दिए जाएंगे। प्रत्येक वोटर का मतदान केन्द्र के प्रवेश द्वार पर अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए प्रशासन ने 38 लाख दस्तानों का टेंडर किया है।

कोरोना के नए ओमीक्रॉन वेरियंट के संक्रमण फैलने की कई गुना गति को देखते हुए आयोग ने मतदान के दिन वोटरों को संक्रमण से बचाने के लिए कई तरह के बदलाव किए हैं। मतदान केन्द्र पर वोट डालने के दौरान मतदाता को दो जगह अपने हाथों का इस्तेमाल करना पड़ता है। पहला पर्ची मिलान के बाद मतदाता रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के दौरान और दूसरा ईवीएम का बटन दबाने के समय। यहां संक्रमण के खतरे को देखते हुए आयोग ने दस्ताने उपलब्ध कराने को कहा है। मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम (प्रशासन) अमर पाल सिंह बताते हैं कि 38 लाख के करीब दस्तानों के अलावा मास्क, सेनिटाइजर आदि का भी टेंडर किया गया है। जिन मतदाताओं के पास मास्क नहीं होगा, उनके लिए रिजर्व में मास्क रखा जाएगा। मतदाता की पहचान की प्रक्रिया के दौरान, आवश्यकता पड़ने पर मतदाताओं को पहचान के लिए अपना फेस मास्क हटाना होगा।  मतदान के एक दिन पहले पूरे मतदान केन्द्र को सेनिटाइज भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सभी नगर निगमों पर BJP का कब्जा, रायपुर से मीनल चौबे ने रचा इतिहास, कांग्रेस का सूपड़ा साफ…

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 17 की मौत, 25 घायल…

कल से चार दिनों में बनेंगे चार विश्व रिकॉर्ड, 10 किमी की सफाई से हाथ के छापे तक बनेंगे ये कीर्तिमान…

विपक्ष की नारेबाजी के बीच वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश…