Categories

February 13, 2026

21 फरवरी को दीक्षा लेंगी इंदौर की कारोबारी कृति कोठारी

Spread the love

इंदौर
शहर के प्रमुख बाजार सियागंज में विद्युत व्यवसाय करने वाली उच्च शिक्षा प्राप्त 27 वर्षीया कृति कोठारी की दीक्षा की तारीख सोमवार को तय हो गई। गच्छाधिपति आचार्य मणिप्रभसागर महाराज के सान्निाध्य में 21 फरवरी को एयरपोर्ट रोड स्थित महावीर बाग पर समारोह आयोजित किया जाएगा।

आचार्य मणिप्रभसागर महाराज ने 24 अक्टूबर को जैन तीर्थ पालीताणा में कृति कोठारी को डेढ़ सौ से अधिक साधु-साध्वी, भगवंतों की मौजूदगी में त्याग और संयम की राह पर चलने की अनुमति दी थी, लेकिन दीक्षा की तिथि तय नहीं हो सकी थी। अब गच्छाधिपति ने तिथि तय कर दी है और वे स्वयं संघ सहित इस महोत्सव को सान्निध्य प्रदान करने इंदौर आएंगे। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ जानकी नगर के दिलसुखराज कटारिया, दिनेश डोसी एवं प्रेमचंद कटारिया ने बताया कि कृति ने अपनी माता पुष्पा कोठारी एवं बहन के लिए जीवन निर्वाह की समुचित व्यवस्थाएं करने के बाद यह संकल्प लिया है। बहन की शादी हो चुकी है, जबकि पिता महेन्द्र कोठारी अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…