Categories

April 19, 2026

अखिलेश के साथ अपनी फोटो को योगी के मंत्री ने बताया फर्जी, बोले- मेरा राजनीतिक जीवन बर्बाद करने की साजिश

Spread the love

लखनऊ
विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी गलियारे में खलबली मची हुई है। इसी बीच बुधवार को आगरा के छावनी विधायक और राज्यमंत्री डा जीएस धर्मेश का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।  इस फोटो के सामने आते ही भाजपा में हलचल मच गई। वहीं, राज्यमंत्री ने फोटो के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही है साथ ही सदर थाने में तहरीर भी दी है।

हालांकि, फोटो वायरल होने के बाद मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जीएस धर्मेश ने कहा है, 'मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि किसी व्यक्ति ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के साथ मेरा फोटो एडिट करके पोस्ट किया है। ये मेरे राजनीतिक जीवन को बर्बाद करने का षड्यंत्र है। मैंने थाना सदर में शिकायत दी है।' पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है। हालांकि फोटो पोस्ट करने वाले की जानकारी मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…