Categories

July 28, 2026

एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म; PM मोदी, अमित शाह समेत कई शीर्ष नेता हुए शामिल…

Spread the love

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन (पीएलबी) में शुरू हुई। यह बैठक लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किए जाने के एक दिन बाद हुई।

बैठक में कौन-कौन शामिल हुए?
पहली बार तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए और अब एनसीपीआई सांसद बन चुके नेता इस बैठक में चर्चा में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ अन्य एनडीए सांसद बैठक में शामिल होने के लिए जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम पहुंचे। पहले तृणमूल कांग्रेस के साथ रहे एनसीपीआई सांसद काकोली घोष, शताब्दी रॉय और सायोनी घोष भी इस बैठक में शामिल हुए।

किस मुद्दे पर हो रही है चर्चा?
एनडीए नेताओं की यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई, जब केंद्र सरकार नकल विरोधी विधेयक को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। वहीं, विपक्ष जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कथित ‘पुलिस की ज्यादती’ के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

यह विधेयक सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में पेश किया था। इस दौरान विपक्ष लगातार जोरदार नारेबाजी कर रहा था। इस विधेयक के जरिये सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन किया जाएगा।

नकल विरोधी विधेयक में क्या प्रावधान हैं?
प्रस्तावित संशोधन का मकसद सख्त कानूनी प्रावधानों के जरिये परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ाना है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित रहे। इसके प्रमुख प्रावधानों में कड़ी सजा शामिल है, जिसमें 10 साल तक की जेल, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना, दोषी पाए जाने वालों की संपत्ति जब्त करना और यह सुनिश्चित करने के लिए एक व्यवस्था बनाना शामिल है कि फैसले तीन महीने के भीतर दिए जाएं।

‘मंगल मिलन’ बैठक का मकसद क्या है?
‘मंगल मिलन’ बैठक वास्तव में एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक रणनीति बैठक का बदला हुआ नाम है। इसका मकसद रचनात्मक चर्चा को बढ़ावा देना और गठबंधन के सहयोगियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना है।संसद सत्र के दौरान रोजाना सदन की रणनीति तैयार करने और अलग-अलग दलों के बीच सहमति बनाने के अलावा, ‘मंगल मिलन’ बैठक एनडीए के सहयोगी दलों के साथ समन्वय बढ़ाने का माध्यम भी है।

यह बैठक एनडीए सांसदों की बहस में भागीदारी बढ़ाने और प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं को बोलने का समय और जिम्मेदारी तय करने में मदद करती है। इसमें शिवसेना, एलजेपी, टीडीपी, जेडीयू और अन्य क्षेत्रीय दलों के सहयोगी नेता शामिल होते हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ती बिजली की खपत, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई…

अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का एक्शन, धनबाद में 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी…

E20 नीति पर भ्रम फैलाने वालों की खैर नहीं! नितिन गडकरी ने दायर की याचिका…

1 अगस्त से बदलेगा तत्काल टिकट बुकिंग का नियम, रेलवे लागू करेगा नया टोकन सिस्टम…