Categories

July 24, 2026

पेपर लीक पर देर रात पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, 5 प्वाइंट में समझें उनके संबोधन की 5 बड़ी बातें…

Spread the love

पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात 11:52 बजे एक वीडियो संदेश जारी कर देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि लाखों छात्रों और उनके परिजनों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीनों में इस दिशा में कई कड़े कदम उठाए गए हैं और आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों के एक बहुमूल्य साल को बचाना थी। इसी सोच के साथ बेहद कम समय में पूरी प्रशासनिक शक्ति लगाकर 22 लाख परीक्षार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा का सफल आयोजन कराया गया, जिसके नतीजे 19 जुलाई को घोषित कर दिए गए हैं।

पीएम मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें:

  • छात्रों और अभिभावकों का दर्द सर्वोपरि: प्रधानमंत्री ने माना कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह लाखों परिवारों के लिए एक अत्यंत कष्टदायक अनुभव है।
  • 22 लाख छात्रों का भविष्य बचाया: युवाओं का साल खराब होने से बचाने के लिए तुरंत परीक्षाएं आयोजित की गईं और रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी कर उत्तीर्ण छात्रों को राहत दी गई।
  • कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी: परीक्षा परिणाम आने के बाद भी सरकार शांत नहीं बैठी है। दोषियों को तेजी से सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
  • कैबिनेट बैठक में मसौदे पर चर्चा: संबंधित विभागों ने रात में ही फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़े दंड के प्रावधानों वाला मसौदा तैयार कर पीएम को सौंप दिया है। इस पर 24 जुलाई को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया जाएगा।
  • संसद सत्र में विधेयक पेश करने का लक्ष्य: आगामी सोमवार से शुरू हो रहे संसद के दूसरे सप्ताह के दौरान इस महत्वपूर्ण बिल को सदन में प्रस्तुत कर जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

पीएम मोदी का वीडियो मैसेज भी नहीं बदल सका राहुल गांधी का रुख, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो…

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, इधर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी; आज देशभर में प्रदर्शन…

पेपर लीक के सभी मामलों की अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद…

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: रायपुर समेत प्रदेश में झमाझम बारिश, अगले 48 घंटे भी राहत नहीं…