Categories

July 20, 2026

सिक्किम के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- यहां का अपनापन मेरी यादों का हिस्सा…

Spread the love

सिक्किम आज अपना 51वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। 16 मई 1975 को सिक्किम आधिकारिक तौर पर भारत का 22वां राज्य बना था। अब इसके भारत में विलय के 51 साल पूरे हो गए हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई
इस मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, सिक्किम के लोगों का अपनापन उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में इस राज्य का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार भविष्य में भी सिक्किम की विकास यात्रा में अपना पूरा सहयोग जारी रखेगी। प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले ही इन समारोहों के समापन अवसर पर सिक्किम के लोगों के बीच रहने के अनुभव को साझा किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, सिक्किम अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। यह राज्य पूरे देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श उदाहरण है। गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम को दुनिया का पहला पूर्ण जैविक (ऑर्गेनिक) राज्य बताया। उन्होंने कहा कि सिक्किम ने पर्वतीय पर्यटन को एक नई परिभाषा दी है और इसकी उपलब्धियां पूरे भारत को प्रेरित करती हैं।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, हिमालय की गोद में बसा यह राज्य अपनी परंपराओं और कंचनजंगा की मौजूदगी से देश को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री के सादगी वाले आह्वान का समर्थन करने की बात भी कही।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सिक्किम को सराहा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सिक्किम की जैविक खेती, स्वच्छता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की तारीफ की। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इन नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री तमांग के नेतृत्व में राज्य समावेशी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन तेज, सोनम वांगचुक ने मार्च में शामिल होने की मांगी अनुमति; अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान…

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने पुलिस मुख्यालय में आत्महत्या की, यूपी के बागपत के रहने वाले थे…

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया…

स्पेन से हारकर टूटा Lionel Messi का सपना, आंसूओं के साथ  खत्म हुआ उनका वर्ल्ड कप का सफर…