Categories

October 17, 2026

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

Spread the love

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में आज शाम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा आयोजित प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए नई दिल्ली जिला पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है।

परमिशन न मिलने के बाद भी मार्च निकालने पर थे अड़े

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संवेदनशील नई दिल्ली क्षेत्र में इस यात्रा को निकालने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद अभिजीत दीपके तिरंगा यात्रा निकालने के फैसले पर अड़े हुए थे, जिसके बाद पुलिस को उन्हें हिरासत में लेने का कदम उठाना पड़ा।

एनसीपी प्रवक्ता के आवास से लिए गए हिरासत में

अभिजीत दीपके दिल्ली दौरे के दौरान झंडेवालान स्थित एनसीपी प्रवक्ता अनीश गावंडे के निवास पर ठहरे हुए थे। दिल्ली पुलिस शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनके इस ठिकाने पर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई।

सुरक्षा और पिछले रिकॉर्ड के कारण पुलिस अलर्ट पर

नई दिल्ली जिला पुलिस ने साफ किया है कि सीजेपी के पिछले आचरण और सुरक्षा संबंधी संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें किसी भी सूरत में कनॉट प्लेस में यह मार्च आयोजित करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…

मतदाता सूची से क्यों काटे गए नाम?: घर-घर जाकर बताएगी भाजपा, एसआईआर पर कांग्रेस के हर आरोपों का देगी जवाब…