Categories

September 11, 2026

आज देशभर में बंद रहेंगे सरकारी बैंक… हड़ताल और छुट्टियों से लगातार 4 दिन सेवाओं पर पड़ेगा असर…

Spread the love

बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर में लगातार चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित (Bank Holidays) होने की स्थिति बन रही है। बैंक यूनियनों ने हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर 11 सितंबर, शुक्रवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां हैं। वहीं, कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

11 सितंबर से शुरू होगा असर

बैंक यूनियनों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों की शाखाओं के कामकाज पर पड़ सकता है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले ही संभावित व्यवधान के बारे में जानकारी दे दी है। बैंकों ने बताया है कि हड़ताल के चलते शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।

11 सितंबर को शुक्रवार होने के बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार है। इसके बाद 14 सितंबर को कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी। इस वजह से कई राज्यों में बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं।

जरूरी सेवाओं पर भी पड़ सकता है असर

बैंक प्रबंधन की ओर से जरूरी सेवाओं को सामान्य रखने के लिए इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, हड़ताल और लगातार छुट्टियों के कारण ग्राहकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर नकदी की उपलब्धता और चेक क्लियरिंग में देरी होने की आशंका है।

ऐसे में जिन ग्राहकों को बैंक शाखा जाकर जरूरी काम निपटाना है, उन्हें इन तारीखों का ध्यान रखना होगा। बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम के लिए ग्राहक उपलब्ध डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तारीखों पर एक नजर (Bank Holiday list)

  • 11 सितंबर: बैंक यूनियनों की हड़ताल
  • 12 सितंबर: दूसरा शनिवार
  • 13 सितंबर: रविवार
  • 14 सितंबर: कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी की छुट्टी

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी का संदेश: बोले- वैश्विक मुद्दों पर होंगी सकारात्मक चर्चाएं; क्या है एजेंडा…

शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी, ड्रोन और विरोध-प्रदर्शन के खतरे को लेकर एजेंसियां अलर्ट…

पीएम मोदी की तीन घंटे की क्लास: राज्यमंत्रियों पर सवालों की बौछार; पूछा- विकसित भारत के लिए खुद क्या किया…

दिल्ली हादसा: पीजी में रहना विकल्प नहीं, सुविधाओं के अभाव के बीच छात्रों की मजबूरी…