Categories

April 30, 2026

छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा; दुर्ग और बिलासपुर में बिल्डर-कारोबारी के ठिकानों पर रेड, ऑफिस-घर में दबिश…

Spread the love

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। दुर्ग शहर में अमर इंफ्रा के डायेरक्टर और बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी के महेश कालोनी स्थित निवास और ऑफिस पर रेड मारी है। टीम वहां पर कंपनी के दस्तावेज और कागजात खंगाल रही है। ईडी भिलाई-3 के विश्वदीप कॉलोनी निवासी गोविंद मंडल के घर और फैक्ट्री में भी दबिश देकर जांच कर रही है। इसके साथ ही बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और सदर बाजार के श्रीराम ज्वेलर्स पर भी ईडी ने दबिश दी है।

बताया जाता है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल के सिंडिकेट से जुड़े तार खंगालने के लिए हो रही है। क्योंकि वह शराब कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी है। इसके साथ ही विवेक अग्रवाल का भाई भी बताया जाता है। चर्चा यह भी है कि यह मामला भारतमाला परियोजना से भी जुड़ा है। 

बता दें कि बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी अमर इंफ्रा के संचालक हैं। हाल ही में उनके कोयला कारोबार में भी उतरने की बात कही जा रही है। चतुर्भुज राठी ने साल 1986 में अमर बिल्डर्स को एकल स्वामित्व के रूप में कंपनी की नींव रखी। अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया और देशभर में बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

वहीं ईडी की टीम ने बिलासपुर में भी दबिश देकर शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से कागजातों की छानबीन कर रही है। उनकी मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

तपिश बरकरार, लेकिन राहत के संकेत; छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट…

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां; उठ रहीं लपटें…

आपात लैंडिंग: बीच सफर बिगड़ी यात्री की तबीयत, एयरपोर्ट पर उतरी फ्लाइट…

साथलका गांव में गैस सिलिंडर लीकेज से भड़की आग, एक ही परिवार के सात लोग झुलसे…